लोगों की राय

लेखक:

सती अचथ
सती अचथ एक प्रेरक वक्ता, लेखक, कार्टूनिस्ट, कैरिकेचरिस्ट, हैंड शो पपेटियर, तरह-तरह की आवाजें निकालने वाले और मंत्रमुग्ध कर देनेवाले जादूगर हैं। अमेरिकी सरकार ने उन्हें असाधारण क्षमता वाला व्यक्ति माना है। सती चार अन्य किताबों के भी लेखक हैं: ‘समय के कुशल प्रबंधन के 18 सरल उपाय’, ‘हॉलीवुड सेलीब्रिटीज’, ‘मौलिक बातें, जिन्हें आप सदा से जानना चाहते हैं’, ‘फन विद हैंड शो’ तथा बच्चों की एक किताब ‘डैनी, विच व्हील डू यू लाइक बेस्ट’।

सती वॉशिंगटन डी.सी. में वर्ल्ड बैंक के लिए प्रोजेक्ट इवैलुएशन स्पेशलिस्ट के तौर पर काम करते हैं। उनके पास चार मास्टर्स डिग्री हैं और वे छह भाषाएँ बोलते हैं। सती एन.बी.सी. के सन् 2008 के ‘अमेरिकाज गॉट टैलेंट’ के क्वार्टर फाइनलिस्ट थे और वे ‘द लेट शो विद डेविड लेटरमैन’, सी.एन.एन., ए.बी.सी., सी.बी.एस. तथा अमेरिका और अन्य देशों के अनेक टी.वी. चैनलों पर आ चुके हैं।

सती इलिनोइस के डेकाल्ब में नॉर्दर्न स्टार न्यूजपेपर के संपादकीय कार्टूनिस्ट हैं। उनके कार्टून तथा कैरिकेचर 25 से अधिक अमेरिकी राष्ट्रीय अखबारों में छप चुके हैं।
सती अचथ के विषय में और जानकारी के लिए www.satiachath.net पर जाएँ।

सफलतम व्यक्तियों की सर्वश्रेष्ठ आदतें

सती अचथ

मूल्य: Rs. 400

अमेरिका में रहने वाले एक सफल व्यक्ति के द्वारा सुझाई गई वे आदतें जो आपको जीवन में सफलता के लिए प्रेरणा देती हैं   आगे...

 

  View All >>   1 पुस्तकें हैं|